रानीखेत में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर कार्यक्रम

भारत पोस्ट संवाददाता अल्मोड़ा- रानीखेत कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम के दौरान करन माहरा ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे, जिन्होंने सूचना-प्रौद्योगिकी, शिक्षा और पंचायती राज व्यवस्था को नई दिशा दी। उन्होंने युवाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित किया।

इसके अलावा नगर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए राजीव गांधी के जीवन एवं योगदान को याद किया। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट जी ने किया एवं संचालन पूर्व जिला महामंत्री दीपक पंत ने किया।

कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, सुमित कुमार ग्राम प्रधान भाड़गाँव, किशन अधिकारी ग्राम प्रधान थकुलाड़ी, प्रीति पंत ग्राम प्रधान वलना, अगस्त लाल साह, अतुल जोशी, कुलदीप बिष्ट, प्रमोद पाल, दीप पांडे, पूरन मेहरा, विश्व विजय सिंह माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, आनंद अग्रवाल, अनीस अहमद, राम चन्द्र मराठा, गोविंद बिष्ट, कैलाश राम, स्वाति बंसल, प्रियंका, दीपक पंत, रवि मेहरा, विजय तिवारी, दीप उपाध्याय, विनीत चौरसिया, महिपाल मेहरा, माया बिष्ट, लीला नयाल, नाज़िश, भीम सिंह मेहरा, सौरभ बिष्ट, मनोज कोरंगा, नितिन प्रकाश, अमन शेख, हर्षित किरौला, दीपक, संजय ठाकुर, अंकित रावत, संजय कुमार, भावेष पंत, सुरेंद्र पवार, भूप्पी, यशिका आदि कार्यक्रता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button