ममता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना,  केंद्र सरकार को बताया लॉलीपॉप सरकार

 

कोलकाता : तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर पार्टी सुप्रीमो एंव राज्य की मुख़्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा।  राजधानी कोलकाता में छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी  ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा  ‘ चाहे आप कितनी भी साजिश कर लें, कोई फायदा नहीं होगा।

‘ उन्होंने कहा ‘वे पूरे भारत से 500 लोगों की टीमें लेकर यहाँ आए हैं। किसका नाम छूट सकता है? अगर कोई सर्वे करने आए तो अपनी डिटेल न बताएं। वे आपकी डिटेल लेंगे और आपको आपका नंबर देंगे। वे देखेंगे कि आपका नाम आपकी वोटर लिस्ट में है या नहीं। अपना आधार कार्ड संभाल कर रखें। आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। ‘ ममता ने केंद्र की एनडीए सरकार को  ‘लॉलीपॉप सरकार’ करार देते हुए कहा राज्य के  प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को डराया जा रहा है। उन्हें नौकरी  छीनेंगे व जेल में डालने का भय दिखाया जा रहा है।’ ममता बनर्जी ने कहा सभा को संबोधित करते हुए कहा ‘मेँ कहती हूं कि चुनाव आयोग आता-जाता है। राज्य सरकार  राज्य में बनी रहती है। चुनाव आयोग तीन महीने तक जोर जबरदस्ती कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button