आपदा प्रबंधन विभाग के 63 कार्यालय परिचारिकाओं को नियुक्ति पत्र मिलने से खिल उठे चेहरे

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। मंगलवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभाभवन में जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने 89 योग प्रशिक्षकों को प्रखंड आवंटित किया तो वहीं 63 कार्यालय परिचारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। डीएम ने बताया कि 116 चयनित योग प्रशिक्षकों में से 89 प्रशिक्षकों को लॉटरी के माध्यम से प्रखंड आवंटित किया गया है। वहीं 63 कार्यालय परिचारिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया है। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि के चेक प्रदान भी प्रदान किया गया।आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कुल 42 परिवारों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 1,68,00,000 (एक करोड़ अड़सठ लाख रुपये) की राशि का वितरण किया गया। मौके पर जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button