राजस्व महाअभियान शिविर में 200 से अधिक लोगों ने दिया जमाबंदी में सुधार के लिए आवेदन

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। बलिया नगर परिषद क्षेत्र के बड़ी बलिया वार्ड 1 और 3 परिसीमन सीमा के बीच स्थित सरकारी भवन उर्दू लाइब्रेरी भवन में दो दिवसीय राजस्व महाअभियान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें 200 से अधिक लोगों ने जमाबंदी से संबंधित सुधार के लिए आवेदन राजस्व कर्मचारियों को दिया गया। शिविर में आए रैयती ने पहले अपनी जमाबंदी संबंधी कागजात कर्मचारियों से प्राप्त किया। फिर उसके बाद उस कागजात को भरकर दर्ज मोबाइल नंबर के साथ ओटीपी भेजकर रैयती का आवेदन लिया।शिविर में आए लोगों को अपना जमाबंदी संबंधी कागजात खोजने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी बलिया मौजे 325 में अधिक संख्या में जमाबंदी का कागजात होने से अशिक्षित लोग खुद से नहीं खोज पा रहे हैं। इसलिए शिविर में कर्मियों की संख्या बढ़ाना चाहिए। ताकि कम से कम दो कर्मी जमाबंदी कागजात को अशिक्षित लोगों को शिविर में ऐलान कर कागजात का वितरण कर सके।इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी शंभू कुमार, मनोज कुमार, वार्ड 01 की पार्षद रीना कुमारी, प्रतिनिधि नवल कुमार, कौनैन अली, फखरुद्दीन अली, मो. असलम, संजर आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button