सड़क दुर्घटना में घायल सागर गुप्ता की चिकित्सा के दौरान हुई मौत

 

*ब्यूरो चीफ बाराबंकी* रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महादेवा के लोधौरा चौराहे पर सोमवार की सुबह करीब 6:15 बजे मोटरसाइकिल सवार युवक की तेज रफ्तार कार से टक्कर हुई जिससे घायल युवक को सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हिंद अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में चल रहे उपचार के दौरान आज करीब दोपहर 12:00 बजे युवक सागर गुप्ता की मौत हो गई। बताते चले कि मृतक मोटरसाइकिल सवार युवक सागर गुप्ता महादेवा के प्रसिद्ध व्यावसायी सोनू गुप्ता के तीसरे नंबर के भाई हैं, जो मंदिर प्रांगण में अपनी मिठाई की दुकान चलाते थे।मृतक सागर के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। सागर गुप्ता की मौत का समाचार सुनकर लोधेश्वर महादेवा क्षेत्र में सन्नाटा छा गया, दुकाने बंद हो गई,पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक के छोटे छोटे बच्चों व उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button