मेडिकल स्टोर्स पर ड्रग इंस्पेक्टर और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त छापेमारी, वारिस मेडिकल सील

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जनपद में फूड सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं औषधियों की जांच हेतु ड्रग इंस्पेक्टर और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।

जांच के दौरान वासिफ मेडिकल स्टोर, एम.के. मेडिकल स्टोर, हरिलाल मेडिकल स्टोर (सफेदाबाद), अभय मेडिकल स्टोर, न्यू श्री बालाजीसी मेडिकल स्टोर (हिंद सिटी), वैश्व मेडिकल स्टोर, आशीष मेडिकल स्टोर, हिमांशु मेडिकल स्टोर, मोहिनी मेडिकल स्टोर तथा जायसवाल प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर अभिलेखों एवं नारकोटिक्स व प्रबंधित औषधियों की सघन जांच की गई। मौके पर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित औषधि नहीं पाई गई।

वहीं, वारिस मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति पाए जाने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 की धारा 22(1)(d) के तहत शिड्यूल्ड औषधियों का क्रय-विक्रय तत्काल प्रभाव से रोकते हुए प्रतिष्ठान को फार्मासिस्ट के भौतिक सत्यापन तक बंद कर दिया गया।

टीम ने विभिन्न मेडिकल स्टोरों से 05 औषधियों के नमूने तथा फूड न्यूट्रास्यूटिकल्स के 02 नमूने रैंडमली लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे। प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नारकोटिक्स, नकली एवं प्रतिबंधित औषधियों की रोकथाम हेतु जिले में नियमित रूप से सैम्पलिंग और छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

संयुक्त जांच दल में रज़िया बानो (औषधि निरीक्षक), पल्लवी तिवारी (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) एवं अर्शी फारूकी (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button