बरौनी आरकेसी हाई स्कूल में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। शनिवार को बरौनी आरकेसी हाई स्कूल परिसर स्थित ताइक्वांडो क्लब में चाइल्ड फ्रेंडली फॉर लीगल सर्विस स्कीम 2024 विषय पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरुकता शिविर को संबोधित करते हुए कानूनी सहायता बचाव प्रणाली के उप प्रमुख सुरक्षा सलाहकार अशोक कुमार झा ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल मैत्री पूर्ण कानूनी योजना 2024 के विषय में आप लोगों को विस्तृत रूप से बताने यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाल मैत्री सेवाएं मुहैया कराई जाती है। साथी ही बच्चों को निःशुल्क कानूनी सुविधाएं दी जाती है। उपस्थित अभिभावक एवं बच्चों को बताते हुए एलएडीसी के डिप्टी चीफ अशोक कुमार झा ने बताया कि कानूनी सुविधाएं मिलने वाले बच्चों में विशेषकर विकलांग एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। उनका विशेष रूप से ध्यान रखना हम सभी का फर्ज है। यह हमेशा समाज की मुख्यधारा में रहे। इसका हर संभव प्रयास करना है खासकर अभिभावकों को अपने बच्चों का ध्यान रखना है कि जब बच्चे पढ़ाई करने के लिए विद्यालय या कोचिंग जाते हैं तो वह समय पर वहां पहुंच रहे हैं कि नहीं। समय से वहां से फिर वापस घर आ रहे हैं या नहीं। क्योंकि आजकल बड़े-बड़े गैंग बच्चों का गलत कार्य में इस्तेमाल करते हैं। ऐसा देखने को मिलता है, हमारे बच्चे गलत संगति में पड़कर समाज की मुख्यधारा से भटक जाते हैं। पढे-लिखे और अपने अभिभावकों का अनुसरण करे। क्लब के ट्रेनर फुलका सर से मुलाकात हुई है। यह बच्चों के प्रति काफी मेहनती हैं। बच्चों को ताइक्वांडो की ट्रेनिंग देते हैं। मुझे लगता है यह ट्रेनिंग खास कर बच्चियों के लिए काफी फायदेमंद है। मौके पर पीएलवी रेखा कुमारी ने लोगों को 13 सितंबर 2025 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तृत रूप से बताया और उनसे अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में अपने सुलहनीय वादों के निपटारे के लिए वहां पहुंचे और लाभ लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button