राष्ट्रीय लोक अदालत का जनपद न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

*राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल-1,66,963 मामलों का हुआ निस्तारण, कुल रू-47,43,15,539/- अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के रूप में कराया गया जमा*

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर दिनांक-13 सितम्बर 25 को श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद बाराबंकी में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सत्यदेव गुप्ता प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, श्रीमती अल्पना सक्सेना पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, विनय कुमार सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, राकेश कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश ई0सी0एक्ट/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समेत सभी न्यायिक अधिकारीगण, जिलाधिकारी बाराबंकी, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, बैंकों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त पत्रकारगण एवं अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

नोडल अधिकारी राकेश कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश ई0सी0एक्ट/नोडल अधिकारी द्वारा बताया कि राजस्व, बैंकों, विभिन्न विभागों एवं सिविल कोर्ट बाराबंकी के समस्त न्यायालयों द्वारा समग्र रूप से कुल-1,66,963 मामलों का निस्तारण कर कुल रू-47,43,15,539/- अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के रूप में जमा कराया गया। उक्त निस्तारित मामलों में सिविल कोर्ट बाराबंकी के विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल-27709 वादों का निस्तारण करते हुए कुल-8,39,89,612/- धनराशि अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के रूप वसूल किया गया। प्री-लेटिगेशन स्तर पर राजस्व विभाग, बैंकों, विभिन्न विभागों के कुल-1,39,244 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल- 39,03,25,927/- धनराशि वसूल किया गया।
पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि जिले के विभिन्न राजस्व न्यायालयों से कुल-73836 वादों का निस्तारण किया गया। जिले की विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 1675 एन0पी0ए0 खातों का निस्तारण करते हुए रू0- 239029553.00 रू0 वसूल किये गये। इस लोक अदालत की सफलता के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर चिकित्सा विभाग द्वारा, वादकारियों के लिए स्वच्छ पेयजल व्यवस्था की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button