कोलकोता में देश की सुरक्षा को लेकर 17 सितंबर तक होगा मंथन

आज पीएम मोदी 16वीं कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन कर हुए पूर्णिया रवाना

 

अजित प्रसाद/ सिलीगुड़ी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोलकाता में 16वीं कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (CCC) का उद्घाटन किया। कॉन्फ्रेंस सेना की पूर्वी कमान के हेडक्वार्टर फोर्ट विलियम कोलकाता में 15 से 17 सितंबर तक होगा। इस साल की थीम- ‘ईयर ऑफ रिफॉर्म्स – भविष्य के लिए ट्रांसफॉर्मेशन’ है।इस साल कॉन्फ्रेंस का 16वां संस्करण है। यह सेना का सबसे बड़ा विचार-विमर्श का मंच है। इसमें सेना के अधिकारी और सरकार के मंत्री देश की सुरक्षा और रणनीति पर चर्चा करते हैं। तीनों सेनाओं के प्रमुख इसमें शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजित डोभाल, CDS जनरल अनिल चौहान और मंत्रालयों के सीनियर अधिकारी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। पीएम मोदी रविवार शाम कोलकाता पहुंचे थे। पिछले एक महीने में यह उनका दूसरा बंगाल दौरा है। संयुक्त कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (CCC) भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना का सबसे बड़ा रणनीतिक मंच है। इसमें देश की तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी और केंद्र सरकार के बड़े मंत्री मिलकर राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा नीतियों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा करते हैं। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य सेना और सरकार के मंत्रियों को एक साथ लाकर रक्षा से जुड़ी चुनौतियों, आधुनिकीकरण, नई तकनीक और भविष्य की युद्ध-तैयारी पर विचार करना होता है। यह कॉन्फ्रेंस देश की सुरक्षा नीति बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button