बिजनाैर में मां ने चार वर्ष के इकलाैते बेटे को फावड़े से काटकर जिंदा जलाया

 

बिजनौर:एक कलयुगी क मां ने अपने इकलौते चार वर्षीय पुत्र को फावड़े से काटकर हत्या कर दी। फिर उसका शव आग में जला दिया। बच्चे की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में बुधवार की सुबह एक कलयुगी मां आदेश पत्नी कपिल कुमार ने अपने चार वर्ष के मासूम इकलौते पुत्र हर्ष उर्फ कल्लू को फावड़े से काटकर जिंदा ही आग के हवाले कर दिया।
खेत से लौट कर आए मासूम के पिता कपिल ने ये खाैफनाक दृश्य देखा तो उसका कलेजा मुंह को आ गया। उसने अपने पुत्र को आग से निकाला और उसे डॉक्टर के पास ले गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस तथा क्षेत्राधिकार चांदपुर भारत सोनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है। वहीं पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button