5 वर्षों में सीएम नीतीश कुमार एक करोड़ लोगों को देंगे नौकरी: मंत्री नीतीश मिश्रा
एनडीए का चेरियाबरियारपुर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन चेरियाबरियारपुर विधानसभा के दौलतपुर चलकी गांव के पास एक वेयर हाउस के सभागार में हुई। इस कार्यक्रम का विधिवत सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, भवन निर्माण मंत्री, जयंत राज, राज्यसभा की सांसद धर्मशील गुप्ता, लोजपा (आर) के प्रदेश महासचिव संजय पासवान, पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद, हम के विधायक प्रफुल्ल मांझी, रालोमो के नेता हिमांशु पटेल, प्रदेश जेडीयू राजनैतिक सलाहकार डॉ प्रवीण कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा, खोदावंदपुर प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, प्रदेश महासचिव किसान प्रकोप्ट के विकास कुशवाहा, जेडीयू जिला सचिव संजय कुमार सिंह, जदयू नेता अभिषेक आनंद, मोहम्मद सनाउल्लाह, युवा जिलाध्यक्ष रालोमो के तरुण कुमार, रालोमो के नेता रामप्रवेश महतो, प्रदेश रालोमो नेता श्याम बिहारी वर्मा, मीडिया सेल प्रभारी विधान प्रिया रंजन, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, हम के पीयूष कुमार और रालोमो के अनिल कुमार सिंह, प्रदेश युवा अध्यक्ष संजय पटेल ,भाजपा के जिला महामंत्री कुंदन भारती, जदयू महिला सेल की अध्यक्षा लक्ष्मी कुमारी ने किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उद्योग मंत्री ने कहा कि जिले के सांसद व केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में आदित्य बिरला फैशन एवं रिटेल परिधान फैक्ट्री का उद्घाटन किए हैं। अब इस फैक्ट्री में 1 हजार से अधिक लोगों को यहीं रोजगार मिल जाएगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि अगले 5 वर्षों में नीतीश कुमार की सरकार एक करोड़ लोगों को बिहार में नौकरी देगी। एनडीए की सरकार ने 1 करोड़ 17 लाख लोगों को 11 सौ रुपए वृद्धा पेंशन, 125 यूनिट फ्री में बिजली दिया है। बिहार में आने वाले समय में उद्योग लगाने के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां बिहार आ रही है। उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार में घर-घर उद्योग और घर-घर में रोजगार यही मिल जाएगे। बिहार के लोगों को अब बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को उद्योग धंधा करने के लिए 10 हजार पहले रुपए दिए है। उसके बाद 6 माह तक ठीक से काम चलने के बाद फिर 2 लाख रुपए और उन्हे देगें। सीएम नीतीश कुमार ने इस बिहार को अंधेरे से उजाला में लाने का काम किए हैं। इसलिए 2025 के चुनाव में एनडीए को जीताकर फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनाइए। बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत कुशवाहा ने कहा 2005 से लगातार नीतीश कुमार बिहार वासियों की सेवा कर रहे हैं। अगर सीएम की सेवा से आप लोग खुश हैं तो फिर एनडीए को बिहार में भारी बहुमत से जीता कर सरकार बनाइए। भाजपा नेत्री व राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा यहां बह रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया है।
उन्होंने महिलाओं से अपील की कि भूलकर भी इस बार राजद और कांग्रेस दोनों भ्रष्टाचारी पार्टी को वोट नहीं दीजिएगा। फिर से एनडीए की सरकार बहुमत से जीताकर बिहार में सरकार बनाइए। लोजपा (आर) के प्रदेश महासचिव संजय पासवान ने कहा इस बार हम सब पांचो एनडीए में शामिल पार्टी के लोग मिलकर एनडीए की सरकार बिहार में बनाएंगे। रालोर्मों के नेता हिमांशु पटेल ने कहा 2005 के पहले की स्थिति बिहार में आपने देखा है। ऐसा बिहार था कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार की सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, सड़क, बिजली के साथ लाखों लोगों को रोजगार दिया है। पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। आज हमारी जीविका की दीदियां लखपति बन गई है। प्रदेश राजनैतिक जदयू के सलाहकार डॉ प्रवीण कुमार ने कहा सीएम नीतीश कुमार का विजन ने इस देश दुनिया में डंका बजाने का काम किया है। आज बिहारी कहलाना गर्व की बात है। 2025, फिर से नीतीश। रालोमो नेता रामप्रवेश महतो ने कहा एनडीए का घटक दल एक जुट है। फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनेगी। जेडीयू प्रदेश महासचिव विकास कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने इस देश और बिहार को लूटा है। जदयू जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास कर रहा है। जदयू महानगर के अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा चेरियाबरियारपुर विधानसभा में इस बार एनडीए के नेता वैसे प्रत्याशी का चयन करके भेजें, जो जमीन से जुड़ा हुआ नेता हो। अगर आप परिवारवाद और धन पशु जैसे लोगों को प्रत्याशी बनाकर भेजेंगे तो पिछली बार जो चुनाव में हुआ।
वहीं फिर दुहराएगा। इस सम्मेलन में जदयू के एक नेता मंच पर ही आपस में भीड़ गए, जिसे जेडीयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने शांत कराया। इस सम्मेलन को जदयू नेता अभिषेक आनंद प्रखंड अध्यक्ष जदयू के मनीष कुमार, मो सनाउल्लाह समेत कई अन्य एनडीए के नेताओं ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन भाजपा के जिला महा मंत्री कुंदन भारती ने किया।




