स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को सफल बनाने पर विमर्श

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता।नवगठित रोगी कल्याण समिति की बैठक मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बीपीआरओ निधि प्रिया ने की। रोगियों को सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का जनहित में उपयोग के लिए जारी प्रावधान पर विमर्श किया गया। जनहित में रोगियों के लिए मिलने वाली सुविधाओं का प्रचार प्रसार भी करने की बात हुई। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को सफल बनाने पर विमर्श किया गया। प्रखंडाधीन सभी पंचायतों के स्वास्थ्य उपकेन्द्रों, अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्लानिंग की गयी।पीएचसी के शासी निकाय, रोगी कल्याण समिति की पहली बैठक थी। इसमें कतिपय कारण से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित कोई भी चिकित्सा पदाधिकारी शामिल नहीं थे। बीपीआरओ ने चयनित सदस्यों को इसके गठन, उद्देश्यों से अवगत कराया। मौके पर जीएनएम रविकुमार, सदस्य रानी देवी, अरुण राम, कौशल प्रसाद सिंह, अरविन्द पासवान, दिलीप महतो, बीएचएम आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button