दुर्गापूजा की मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
प्रियंका कुमारी
बखरी, बेगूसराय संवाददाता। बखरी थाना परिसर में शनिवार को दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने की। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम श्री सौरव ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने सभी पूजा समितियों से नियमों का पालन करने और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की। बैठक में एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। थाना क्षेत्र में गश्ती तेज की जाएगी।साथ ही संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार, एसआई छोटन कुमार, कैलाश यादव, राजेंद्र राम, एएसआई शंभू कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं मेला समिति के सदस्य उपस्थित थे।बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया और पर्व के सफल आयोजन को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए।




