उपलब्धि: आई-ग्लैम ड्रेस सेगमेंट की मिस बिहार बनी एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल की निधि राज
पटना के रेड वेल्वेट में हुआ राज्य स्तरीय आयोजन
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित मॉडलिंग, ग्रूमिंग और ब्यूटी पीजेंट्स की दुनिया की अग्रगणीय आई-ग्लैम के द्वारा बिहार की राजधानी पटना के होटल रेड वेल्वेट के सभागार में आयोजित मिस एंड मिस्टर जूनियर बिहार चैंपियनशिप 2025 में एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल समस्तीपुर साहेबपुरकमाल के वर्ग अष्टम की छात्रा और पत्रकार मनीष राज की सुपुत्री निधि उर्फ रिया ने रैंप वॉक, डांस स्पीच और और ड्रेस सेगमेंट में मिस बिहार का खिताब जीतकर क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित किया है।
विदित हो कि इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आई ग्लैम ने बिहार के विभिन्न जिलों में ऑडिशन का आयोजन कर प्रतिभागियों को चयनित किया था। पटना में आयोजित फाइनल राउंड में चयनित प्रतिभागियों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन कर जूरी का दिल जीत लिया। आई- ग्लैम की फाउंडर देवजानी मित्रा ने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। निधि की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक ललन यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभू शरण कर्मशील, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, भाजपा नेता ललन राय, डॉ. मुस्तफा, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल परोरा के प्राचार्य सुदर्शन राय, एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पंकज कुमार सिंह, निदेशक कृष्ण मुरारी, सरपंच मनोज कुमार सिंह, दीपक सिंह, पंकज सिंह, नागो सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।



