I-PAC के कई बड़े चेहरे होंगे गिरफ्तार: अर्जुन सिंह का बड़ा दावा

 

अजित प्रसाद, भाटपाड़ा। कोलकाता : कोयला तस्करी मामले में सोमवार रात दिल्ली से I-PAC के एक निदेशक की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। नोआपाड़ा से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि अभी इस मामले में कई और बड़े चेहरों (पांडा) की गिरफ्तारी होनी बाकी है।मंगलवार सुबह अर्जुन सिंह अपने पुत्र और भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने निकले थे। सुंधिया हाई स्कूल के पास से शुरू होकर उन्होंने भाटपाड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 और 14 में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा, “चोरी और भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल सभी लोग पकड़े जाएंगे। अभी तो शुरुआत हुई है, आई-पैक के कई और बड़े खिलाड़ी सलाखों के पीछे होंगे।” उन्होंने विश्वास जताया कि उनके पुत्र पवन सिंह इस चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।अर्जुन सिंह के इस बयान के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है, खासकर आई-पैक निदेशक की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष अब हमलावर रुख अपना रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button