एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन: पीएम और सीएम के नेतृत्व में देश व राज्य की हो रही तरक्की: विजय चौधरी

मंच पर जगह नहीं मिलने से नाराज दिखे पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय और हल्ला करने लगे लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान व पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का तरक्की देखकर आज दुनिया चकित हो रहा है, ठीक उसी प्रकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे देश में अन्य राज्यों की भांति बिहार की तरक्की हो रहा है। ये बातें बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री तेघड़ा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि विजय कुमार चौधरी ने बरौनी एपीएसएम कालेज में शनिवार को सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद कही।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार दोनों मिलकर सोना परोस रहे हैं। लेकिन अब हमारे साथ चिराग पासवान जैसे नेता, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी जैसे यह तीनों नेता के आ जाने से सोने पर सुहागा हो गया है। भारत की ताकत पूरी दुनिया देख रही है। मंत्री ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की लोकप्रियता 20 वर्षों में काफी अधिक बढ़ी है। जिसका परिणाम है सामने बैठी यह हजारों जनता मालिक। किसी मुख्यमंत्री के बनने के बाद उनकी लोकप्रियता घटना शुरू हो जाता है। लेकिन सीएम नीतीश कुमार के बनने के बाद उनकी लोकप्रियता घटने के बजाय काफी बढ़ी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में नीतीश कुमार के द्वारा महिलाओं के विकास को देखकर बिहार आने पर सीएम नीतीश कुमार की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। आगामी 22 सितंबर को दुर्गा पूजा की कलश स्थापना शुरू होने के दिन प्रधानमंत्री मोदी जीएसटी में कमी लाकर घरेलू सामानों पर राहत देने जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार भी 50 लाख बिहार की महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए भेजेंगे। मंत्री विजय चौधरी ने लोगों से अपील की कि 2025 में एनडीए को जीताकर बिहार में फिर सरकार बना बिहार का समग्र विकास करें। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार मिलकर 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित बिहार बनाएंगे। बिहार सरकार के मद्यपान निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने एसटी-एससी के लोगों को विकासमित्र और टोला सेवक बनाकर बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बेटियों के शिक्षा की चिंता कर उन्हें साइकिल और पोशाक देकर बेटियों को बढ़ावा दिया है। आज बेटियों को मैट्रिक में प्रथम करने पर 10 हजार, इंटर मे 25 हजार और बीए की छात्रा को 50 हजार रूपए आर्थिक सहायता देते हैं।
मंत्री ने कहा कि आज सभी समुदाय के लोग मिलकर एनडीए को जिताकर बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनाएं। खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बिहार और देश की तरक्की के लिए 2025 में फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएं। लोजपा (आर) की प्रदेश नेत्री इंदिरा देवी ने अपना जोशीला भाषण देते हुए कहा कि 11 वर्षों से पीएम मोदी ने भारत का नाम विश्व के मानचित्र पर बैठाया है, वही 20 वर्षों में सीएम नीतीश कुमार ने भी बिहार की महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किए है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान ने 6 मंत्रालयों को सुशोभित करने का काम किया। उन्हीं की देन है कि 81 हजार करोड़ जनता को मुफ्त में प्रधानमंत्री 5 किलो अनाज दे रहे है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सह पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि हमारे देश के पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा के कारण यह भीड़ उमड़ कर आई है। उन्होंने कहा कि एनडीए के नेता हमारे मंच के नीचे बैठे या ऊपर बैठे। जिन्हें भी टिकट मिलेगा। हम सबको मिलकर उन्हें जिताना है। सम्मेलन को जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, लोजपा आर के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, हम के जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार, रालोमो के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, भाजपा नेता केशव शांडिल्य एमएलसी देवेश कुमार ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। मौके पर तेघड़ा के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार, ललन कुंवर, पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय, जदयू के अरुण महतो, करण गांधी, भाजपा नेत्री आभा सिंह, जेडीयू की प्रदेश नेत्री रीना चौधरी भी उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button