कानपुर में पर्यावरण दिवस : मानव श्रृंखला, शंखनाद और पौधा रोपण

कानपुर में लगाये गए सैंकड़ों पौधे ,जन जागृति मंच ने भी पौधारोपण कर किया पर्यावरण के प्रति सचेत

 

सुनील बाजपेई
कानपुर ।आज यहां विश्व पर्यावरण दिवस की मौके पर अनेक स्थानों पर सैकड़ों पौधे लगाए गए। इसी क्रम में जन जागृति मंच द्वारा भी विश्व पर्यावरण दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज गुजैनी दबौली क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस अवसर पर 11 पौधे विभिन्न पार्कों सरकारी अस्पताल नगर निगम डंप एवं सुरक्षित स्थानों पर रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सरकारी अस्पताल गुजैनी परिसर में डॉ धीरज सोनकर द्वारा एवं नगर निगम गुजैनी डंप परिसर में नगर निगम सुपरवाइजर रविंद्र मिश्रा ने संस्था अध्यक्ष विनोद मिश्र के साथ एक एक पौधा रोपित किया
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष विनोद मिश्र ने कहा कि अभी भी हम सब पर्यावरण के प्रति सचेत न हुए तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी ध्वनि प्रदूषण वायु प्रदूषण जल प्रदूषण मनुष्य के जीवन को खोखला कर रहा है। 80 डेसिबल ध्वनि हमें बहरा बनाने के लिए पर्याप्त है। भौतिकता की अंधी दौड़ में मनुष्य ने प्रकृति का क्रूर दोहन किया। अंधाधुंध पेड़ों की कटान से पूरा वातावरण बिगड़ गया है। नदियों मैं गंदगी डाली जाती है कुछ नदियों का तो अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है फिर भी मनुष्य अभी भी खतरे के प्रति अनजान बना हुआ है मनुष्य की उपभोक्तावादी सोच का गंभीर परिणाम जलीय जीव जंतुओं को भी भुगतना पड़ रहा है। अनेक जीव जंतु लुफ्त हो रहे हैं मनुष्य ने प्राकृतिक संसाधनों का जिस प्रकार से दोहन किया है परिणाम स्वरूप यह खतरा निरंतर बढ़ता जा रहा है एक तरफ वायुमंडल में ग्रीन हाउस गैसों के बढ़ने के कारण पृथ्वी का औसत तापमान बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मौसम चक्र भी व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है । हमें बेतहाशा बढ़ रही जनसंख्या पर भी रोक लगानी होगी।
दबौली में मानव श्रृंखला एवं जे ब्लॉक गुजैनी में शंखनाद कायर्क्रम आयोजित किए गए
इस अवसर पर विनोद मिश्र ने कहा हमारी संस्था पिछले चार दशकों से भी अधिक समय से बिना कोई सरकारी आर्थिक सहायता चंदा या अनुदान लिए बगैर पर्यावरण के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवारत है। वर्षा ऋतु में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्व विनोद मिश्र ,राजेंद्र गुप्ता, रमेश यादव, रामसनेही यादव ,ओ पी सिंह, श्रीमती रूबी ,रविंद्र मिश्रा और बाबूलाल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button