लेह में नेपाल जैसा प्रदर्शन, चार की मौत, 70 घायल
लोगों में आक्रोश या सोची समझी साजिश
अजित प्रसाद/ सिलीगुड़ी: लद्दाख की राजधानी लेह में बुधवार को छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन हिंसक हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय भाजपा कार्यालय को भी नहीं छोड़ा और आग लगा दी।द्रशासित प्रदेश लद्दाख में पूर्ण राज्य का दर्जा देने और उसे छठीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर उठी मांग बुधवार को हिंसक विरोध प्रदर्शन में बदल गया। खबरों के मुताबिक इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और करीब 70 लोग घायल हो गए।
प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में आग लगा दी और एक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया. हिंसा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।
अराजकता के बाद, लेह लद्दाख में केंद्रीय प्रशासन ने लेह में विरोध प्रदर्शन और सभाओं पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने लेह स्थित भाजपा कार्यालय में भी आग लगा दी। वे लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची के विस्तार पर केंद्र के साथ प्रस्तावित वार्ता को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। समाचार के अनुसार, एलएबी की युवा शाखा ने 10 सितंबर से 35 दिनों की भूख हड़ताल का आह्वान किया था। हड़ताल के दौरान, 15 में से दो लोग अस्पताल में भर्ती हुए, जिसके कारण कथित तौर पर युवा शाखा ने विरोध और बंद का आह्वान किया।लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) की युवा शाखा द्वारा आहूत यह आंदोलन, लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने तथा संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहे अभियान का हिस्सा था। लद्दाख पूर्ववर्ती जम्मू और कश्मीर राज्य का हिस्सा था और 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद केंद्र के नियंत्रण में आकर केंद्र शासित प्रदेश बन गया. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के साथ लद्दाख के लोग तब से संबंधित केंद्र शासित प्रदेशों के लिए राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।अमित मालवीय ने किया बड़ा दावा: बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया है. मलवीय सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और दावा किया है कि लद्दाख में दंगा कर रहा यह व्यक्ति अपर लेह वार्ड का कांग्रेस पार्षद फुंटसोग स्टैनजिन त्सेपाग है। उसे भीड़ को उकसाते और भाजपा कार्यालय तथा हिल काउंसिल को निशाना बनाकर की गई हिंसा में शामिल होते साफ देखा जा सकता है।क्या राहुल गांधी इसी तरह की अशांति की कल्पना कर रहे हैं?प्रदर्शनकरियों की क्या हैं मांगें? लद्दाख में यह विरोध प्रदर्शन लद्दाख को राज्य का दर्जा मिले और उसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर तेज हुआ है. आंदोलन की अगुवाई लेह एपेक्स बॉडी कर रही है। उनकी यूथ यूनिट ने प्रदर्शन और बंद का ऐलान किया, खासकर तब जब 35 दिन से भूख हड़ताल कर रहे 15 लोगों में से दो की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।सोनम वांगचुक ने कहा: वहीं, सोनम वांगचुक का कहना है कि बीजेपी ने वादा किया था कि लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल किया जाएगा, लेकिन पांच साल गुजर जाने के बाद भी ये वादा पूरा नहीं हुआ।उनका कहना है कि ‘संविधान दो साल में बन गया था, लेकिन हमारी मांगों पर अब तक पूरी तरह चर्चा तक नहीं हुई. लोगों का धैर्य टूट रहा है और हम नहीं चाहते कि इस वजह से भारत की छवि को नुकसान पहुंचे।’
सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की: इस बीच, केंद्र ने लद्दाख में बढ़ते गुस्से को देखते हुए बातचीत का ऐलान किया है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि 6 अक्टूबर को लद्दाख के प्रतिनिधियों के साथ अगले दौर की बाचतीत होगी। लेकिन बातचीत की मांग को लेकर 6 अक्टूबर को लेह में पूरा बंद बुलाया गया है। जबकि, आज लद्दाख के अलग-अलग इलाकों से हजारों लोग भूख हड़ताल में शामिल हुए।लेह में भाजपा दफ्तर और काउंसिल सेक्रेटेरिएट के पास प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच तनाव बढ़ गया, यहां तक कि कुछ जगह आगजनी की घटनाएं भी हुईं। इसी बीच, सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया।प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय में आग लगा दी और पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. भाजपा कार्यालय के अलावा प्रदर्शनकारियों ने बाहर खड़े एक सुरक्षा वाहन को भी आग के हवाले कर दिया.
सत्यापित एक वीडियो में एक युवक लेह स्थित भाजपा के तीन मंजिला मुख्यालय से भाजपा का झंडा उतारकर ज़मीन पर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है।हालांकि, वीडियो में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी ने भगवा ध्वज के अलावा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया हुआ है।
एक प्रत्यक्षदर्शी, जो अपना नाम उजागर नहीं करना चाहता था, ने बताया, ‘युवाओं का एक समूह लेह के एनडीएस ग्राउंड की ओर जा रहा था, तभी यह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। जल्द ही सुरक्षाकर्मियों पर भारी पथराव शुरू हो गया और अफरातफरी मच गई. एक जगह युवाओं द्वारा घेर लिए जाने के बाद एक पुलिस वाहन बाल-बाल बच गया, जबकि एक अन्य वाहन में आग लगा दी गई।
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शांति की अपील की
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, जिनका लेह के एनडीएस ग्राउंड में अनशन बुधवार को 15वें दिन में प्रवेश कर गया, ने एक वीडियो संदेश में शांति की अपील करते हुए विरोध प्रदर्शन को ‘सामाजिक अशांति’ करार दिया.
वांगचुक ने कहा कि उनके साथ अनशन कर रहे दो लोगों को मंगलवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे जनता में गुस्सा भड़क गया और बुधवार को लद्दाख में बंद की घोषणा कर दी गई.
उन्होंने उस हिंसा की निंदा की, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने कुछ सरकारी इमारतों और सरकारी वाहनों को निशाना बनाया.
उन्होंने कहा, ‘हज़ारों युवा बाहर निकले. कुछ लोग सोचते हैं कि वे (प्रदर्शनकारी) हमारे समर्थक हैं. पूरा लद्दाख हमारे पक्ष का समर्थन करता है. यह जेन-ज़ी क्रांति थी जिसने उन्हें सड़कों पर ला खड़ा किया. पांच साल से वे बेरोज़गार हैं. हमारे युवाओं को नौकरी से वंचित करने के लिए एक के बाद एक बहाने गढ़े जा रहे हैं. यह सामाजिक अशांति का एक आदर्श नुस्खा है.’
इस बीच, हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू होने के तुरंत बाद उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती दो लोगों और चल रहे अनशन में शामिल अन्य लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए धरना स्थल पर जमा हो गए थे, जिसके बाद अफरातफरी मच गई. हालांकि, वांगचुक के धरना स्थल से किसी भी तरह की झड़प की कोई खबर नहीं है.
इस दौरान करगिल के कार्यकर्ता सज्जाद हुसैन ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘लेह में जो कुछ भी हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. कभी शांतिपूर्ण रहा। लद्दाख अब सरकार के असफल केंद्र शासित प्रदेश प्रयोग के कारण निराशा और असुरक्षा की स्थिति में है. सरकार पर यह ज़िम्मेदारी है कि वह बातचीत फिर से शुरू करे, समझदारी से काम ले और लद्दाख की राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को बिना किसी देरी के पूरा करे. मैं लोगों से शांतिपूर्ण और दृढ़ रहने की भी अपील करता हूं.’
कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण प्रशासन ने कथित तौर पर लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता की 25 सितंबर को निर्धारित करगिल यात्रा स्थगित कर दी है, साथ ही आगामी लद्दाख महोत्सव भी कथित तौर पर ‘सुरक्षा चिंताओं’ के कारण रद्द कर दिया गया है।
इस बीच, करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस, जो केंद्र सरकार की एचपीसी और लेह एपेक्स बॉडी के साथ बातचीत कर रहा है, ने गुरुवार को पूरे क्षेत्र में पूर्ण बंद का आह्वान किया है.
दोनों समूह मांग कर रहे हैं कि केंद्र सरकार वांगचुक के साथ अनशन में भाग लेने वालों की खराब स्थिति को देखते हुए 6 अक्टूबर को होने वाली एचपीसी की बैठक को पहले ही स्थगित कर दे।


