14वां सामूहिक विवाह सकुशल सम्पन्न , नरेश टिकैत ने वर वधू को दिया आशीर्वाद
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी बाराबंकी । भारतीय किसान यूनियन ’टिकैत’ द्वारा नवीन गल्ला मण्डी में आयोजित 14वां सामूहिक विवाह व निकाह समारोह गुरुवार की देर शाम सकुशल सम्पन्न हो गया।समारोह में 117 जोड़ो ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई।गायत्री परिवार द्वारा विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने फीता काटकर किया।समारोह में पहुंचे , टिकैत ने वर वधू को आशीर्वाद दिया और कहा कि ऐसे समारोह प्रत्येक जनपद में आयोजित होने चाहिए। समारोह में चार निकाह भी सम्पन्न हुए। जी हा ! राष्ट्ीय राज्यमार्ग 927, बाराबंकी – बहराइच के मार्ग पर स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थल पर भाकियू द्वारा आयोजित इस 14वें सामूहिक विवाह व निकाह समारोह का शुभारम्भ दोपहर 12 बजे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने फीता काटकर किया इसके पश्चात मंडप के नीचे वेदियोंपर बैठे 117 जोड़ो को गायत्री परिवार के पुरोहितों द्वारा मंत्र जाप के साथ विवाह रस्म की शुरुवात कराई गई।मण्डप के नीचे बैठे सभी जोड़ो को नरेश टिकैत ने आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दी गईं।उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन आदि भी थे।इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह हर जनपद में होने चाहिए ताकि किसी गरीब की बेटी बाप को बोझ न लगे। इसी क्रम में मंडप से थोड़ी दूर पर बने पंडाल में चार निकाह भी सम्पन्न हुए । करीब ढाई घण्टे चले इस कार्यक्रम में पुरोहितों द्वारा विधि विधान से विवाह की रस्मे पूरी कराई गई इसके पश्चात सभी जोड़ो को भाकियू पदाधिकारियों द्वारा उपहार देकर धूमधाम से विदा किया गया। इस दौरान बरातियों व जनातियो के साथ कार्यक्रम में आये हुए सभी मेहमानों के लिए भाकियू द्वारा लजीज व्यंजनों तथा जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।
समारोह में खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चन्द शर्मा,एमएलसी अवनीश सिंह पटेल,, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वर्मा कर्रा,पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह,पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, आदि ने वर वधू को अपना आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान राम किशोर पटेल,आलोक वर्मा,हौसिला प्रसाद, किसान नेता रामाननद वर्मा मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ’रिन्कू’ ओम प्रकाश वर्मा शिवनरायन उपस्थित रहें ।



