बंगाल के हावड़ा जिले के उलुबेरिया में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के मंच से – शुभेंदु अधिकारी तीखा हमला

 

अजित प्रसाद (विशेष संवाददाता) / सिलीगुड़ी: बंगाल के हावड़ा जिले के उलुबेरिया में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के मंच से राज्य के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने विस्फोटक बयान दिया। गुरुवार को मंच से उन्होंने राज्य पुलिस प्रशासन और सत्ताधारी तृणमूल दल पर तीखा हमला बोला।बंगाल सरकार की फ्लैगशिप परियोजना ‘पथश्री’ पर गुरुवार को राज्य के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने इस योजना को ‘ढपश्री’ करार दिया और दावा किया कि राज्य सरकार पर अब ठेकेदारों का भी भरोसा नहीं रहा।पुलिस को सीधी चेतावनी: विपक्ष के नेता ने सीधे पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा: “बैग पैक कर लो, मई में मिलेंगे।” राजनीतिक गलियारों में उनके इस बयान को राज्य प्रशासन में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
धार्मिक विवाद और बाबर का नाम : शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लोकप्रिय नारे ‘धर्म जिसका, उत्सव सबका’ पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा:“मुख्यमंत्री कहती हैं, धर्म जिसका, उत्सव सबका। मैं कहता हूँ, धर्म जिसका, रक्षा करने की जिम्मेदारी उसकी।” इसके अलावा, उन्होंने राज्य में मुगल शासन के निशान और बाबर के नाम के संबंध में एक कड़ा संदेश दिया। उन्होंने घोषणा की: “बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे।” “बाबर के नाम की कोई चीज यहाँ नहीं चलेगी।”“बाबर का नाम नहीं लिखने देंगे।”“बंगाल में मुगलों के नाम पर कुछ भी होगा, तो मिटा देंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button