मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से 25 लाख महिला लाभुकों को भेजे गए 10 हजार रूपए
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत 25 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रूपये उनके बैंक खाते में भेजा गया। यह दूसरी किस्त के रूप में भेजा गया। जिन महिलाओं को अगली बार राशि की सहायता नहीं मिली थी, उन महिलाओं को पुनः राशि भेजी गई।इस दौरान प्रति लाभुक की दर से कुल 2500 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। इस कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण दिनकर कला भवन बेगूसराय में किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, उप विकास आयुक्त बेगूसराय प्रवीण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया।

