स्वदेशी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

09 से 18 अक्टूबर तक जीआईसी ऑडिटोरियम में लगेगा स्वदेशी मेला

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी, 8 अक्टूबर। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार “स्वदेशी मेला 2025” के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा दिनांक 09अक्टूबर 2025 से 18 अक्टूबर 2025 तक प्रदेश के समस्त जनपदों में “स्वदेशी उत्पाद एवं हस्तशिल्प मेले” के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत स्थानीय हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिले और जनमानस स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी हेतु प्रेरित हो। जिलाधिकारी ने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, ग्रामोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देना है, ताकि प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों को नए बाजार उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल स्थानीय शिल्पकारों को मंच प्रदान करेगा बल्कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘एक जनपद एक उत्पाद (ODOP)’ अभियान को भी गति देगा।

*जनपदवासियों से मेले में पधारकर कर सफल बनाने की अपील*

इस दौरान उपायुक्त उद्योग ने जनपद के निवासियों को सूचित करते हुए बताया कि दिनांक 09 अक्टूबर 2025 से 18 अक्टूबर 2025 तक जनपद बाराबंकी स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज के ऑडिटोरियम में स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन माननीय प्रभारी मंत्री जी, जनपद बाराबंकी / मा० कारागार मंत्री जी, श्री सुरेश राही जी द्वारा किया जाएगा।
उक्त मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ उद्योग विभाग के सीएम-युवा, ओ०डी०ओ०पी० उत्पाद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के 23, मुख्य चिकित्साधिकारी के 01, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के 03, पुलिस विभाग के 02, माटी कला बोर्ड के 01, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के 06, एनआरएलएम के 05, डूडा विभाग के 03, जिला प्रोबेशन अधिकारी के 01, जिला कार्यक्रम अधिकारी के 01, अग्रणी जिला प्रबन्धक के 01. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 01, उ०प्र० ग्रामीण बैंक के 01 तथा नाबार्ड के 01 सहित कुल 50 उत्पादों के स्टाल बिकी एवं प्रचार प्रसार हेतु लगाये जाएंगे। उन्होंने जनपदवासियो से अपील की है कि कृपया उक्त कार्यक्रम / मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का कष्ट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button