मत चोरी मामले में भाजपा हो चुकी एक्पोज – राजा दिग्विजय सिंह

 

बलवान सिंह, रामनगर बाराबंकी। रामनगर बस स्टॉप के समीप लखनऊ बहराइच मार्ग पर बुधवार को श्री भवानी पैलेश का शुभारंभ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा दिग्विजय सिंह ने पूरे विधि-विधान से किया। इस दौरान उनके साथ रामनगर धमेड़ी रियासत की रानी मृणालिनी सिंह, मध्य प्रदेश के विधायक राज्यवर्धन सिंह, रामनगर अध्यक्ष रामशरण पाठक, रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा,पूर्व प्रमुख बृजपाल सिंह ज्ञानू, पूर्व सदस्य जिला पंचायत रवींद्र सिंह पप्पू, पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी, भानु प्रताप सिंह, शीतला बख्श सिंह, मोहड़वा प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह, प्रधान सभाजीत सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि कुलदीप सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक ओमकार सिंह, सोमकर सिंह, लवी सिंह, अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह अन्नू नीरज सिंह देवी शरण शर्मा एडवोकेट अर्जुन सिंह डाक्टर विशाल सिंह ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि भाजपा के मत चोरी एक्सपोज हो चुकी है। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए आगे उन्होंने कहा कि संविधान में सभी को समान रूप से जीने का अधिकार हैं कोई छोटा बड़ा नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button