समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन से एक बालक बरामद
बेगूसराय ब्यूरो। रेलवे सुरक्षा बल/पोस्ट बरौनी एवं वैशाली समाज कल्याण संस्थान बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल व्यापार के विरुद्ध बचाव एवं पुनर्वास अभियान के क्रम में समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन के साधारण डिब्बे में लवारिस हालत में लगभग 4 वर्षीय नाबालिक को बरामद किया। बालक के बारे में आम यात्रियों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी। तपश्चात उस बालक को रेलवे सुरक्षा बल की टीम एवं वैशाली समाज कल्याण संस्थान के सपोर्ट पर्सन राजमणि रंजन के द्वारा अपने संरक्षण में लिया गया। बालक शारीरिक व मानसिक रूप से कुपोषित और अक्षम होने के कारण अपना नाम, पता बताने में असमर्थ है। टीम के द्वारा उसके माता-पिता का पता लगाया गया। लेकिन बालक के परिजनों के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। तत्काल बच्चे को बाल कल्याण समिति पोखरिया बेगूसराय में प्रस्तुत करते हुए बेहतर देखभाल के लिए समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, चित्रगुप्त नगर पोखरिया बेगूसराय में सुपुर्द किया गया। बच्चे की तलाश कर रहे परिजन संबंधित संस्थान से सम्पर्क कर या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या बचपन बचाओ आंदोलन के हेल्पलाइन 18001027222 के माध्यम से सम्पर्क व समन्वय स्थापित कर अपने बच्चे प्राप्त करने में सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।




