पति की मौत की गम में 15 मिनट तक पानी की टंकी से लटकने के बाद कूद मरी युवती

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज यहां शुक्रवार को शास्त्री नगर के अंबेडकर नगर में रहने वाली महिला नैना देवी (35) 15 मिनट तक लटके रहने के बाद
70 फिट ऊंची पानी की टंकी से कूद कर मर गई । पुलिस वाले उसकी जान बचाने के बजाय वीडियो बनाने में लग रहे तभी महिला का हाथ छूट गया और वह नीचे आ गिरी जहां से अस्पताल ले जाने के बाद का उसे मृत घोषित कर दिया गया।
यह घटना शास्त्री नगर इलाके के ऊंचा पार्क की है। यहां के अंबेडकर नगर में रहने वाली महिला नैना देवी (35) के पति शुभम की 2 महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से नैना टेंशन में रहती थी। महिला अपने सास-ससुर और परिवार के साथ रहती थी। उसकी 5 साल की एक बेटी है।
पति की मौत के बाद से नैना अक्सर जान देने की बात कहती थी।
मिली जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार सुबह वह शास्त्री नगर के ऊंचा पार्क पहुंची। वहां बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला को ऊपर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी लोग महिला को रोकते रहे। लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। पुलिस ने बताया कि लास को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button