सिक्ख मंत्री सिरसा को पत्र लिख कर पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर जल्द शुरू करने की मांग।

 

नई दिल्ली –  भारत पोस्ट, पौढ़ शिक्षा केन्द्र स्कीम के अंतर्गत रेगुलर पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर चलाने वाली पंजाबी भाषा अध्यापिकाओं ने दिल्ली के उपराज्यपाल पाल विनय सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सिक्ख केबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित कपिल मिश्रा केबिनेट मंत्री कला संस्कृति एवं भाषा विभाग को एक पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि पिछले 27 सालो से पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में एवं सिंह सभा गुरुद्वारो में चल रहे थे जिसे पंजाबी अकादमी को संचालित करने वाली गवर्निंग बॉडी के गठित नहीं होने के कारण अगस्त 2024 में बन्द कर दिया गया है पंजाबी अकादमी के अंतर्गत जो अध्यापिकाये यह सेन्टर चलाती थी उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह सेन्टर बन्द कर दिए हैं जिससे पंजाबी भाषा सिखने के इच्छुक लोगों को बहुत परेशानी हो रही है, सभी पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर चलाने वाली अध्यापकाये जल्द ही अपनी शिकायत लेकर और इन पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टरो को दुबारा शुरू करने के लिए सिक्ख मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा से भी मिलेगी,इन अध्यापिकाओं की मांग है कि जल्द से जल्द पंजाबी अकादमी को चलाने वाली पंजाबी अकादमी की गवर्निंग बॉडी का गठन किया जाये ताकि यह बन्द हुए पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में फिर से शुरू हो सके।सभी पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर चलाने वाली अध्यापिकाओं ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर के एक मांग पत्र भी दिल्ली सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में दिया है।सभी पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर की अध्यापिकाओं की मांग है की मनजिंदर सिंह सिरसा सिक्ख मंत्री हैं उन्हें इस समस्या का हल फोरन करना चाहिए ताकि पंजाबी भाषा का प्रचार प्रसार पहले की तरह हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button