चंपारण रेंज के रामनगर थाना क्षेत्र के बेलौरा पुल के पास बड़ी शराब बरामदगी, कारोबारी फरार

 

_रमेश ठाकुर-रामनगर,पश्चिम चंपारण(बिहार)_आए दिन शराब माफियाओं के विरुद्ध इतनी कार्यवाही होने के बाद भी इनका मनोवल टूटने के बजाय बढ़ता ही क्यों जा रहा है; यह चिंता का विषय है.

रामनगर थाना क्षेत्र के बेलौरा पुल के पास पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली विदेशी शराब और देसी चुलाई शराब बरामद की। इस दौरान एक बाइक सवार तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, लेकिन उसकी बाइक को जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने मौके से 41.7 लीटर नेपाली विदेशी शराब और 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। नेपाली शराब में कस्तूरी नींबू फ्रेश (300ml) के 119 पीस और दिलवाला प्रीमियम ब्लेंड (300ml) के 20 पीस शामिल थे। कुल मिलाकर 51.7 लीटर शराब जब्त की गई।

शराब तस्कर जिस बाइक से शराब की तस्करी कर रहा था, वह TVS कंपनी की स्पोर्ट्स बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 22 AK 0324) थी। पुलिस ने इसे मौके से जब्त कर लिया है।

इस छापेमारी का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने किया, जबकि पीएसआई राजन कुमार भी इस अभियान में शामिल रहे। पुलिस टीम को जैसे ही शराब तस्करी की सूचना मिली, उन्होंने तत्काल बेलौरा पुल के पास घेराबंदी कर दी। जैसे ही तस्कर वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा।

रामनगर थाना पुलिस लगातार इलाके में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। इस बरामदगी के बाद पुलिस फरार तस्कर की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत है। संभावना जताई जा रही है कि यह तस्करी नेपाल से अवैध रूप से लाई गई शराब की खेप का हिस्सा थी, जिसे स्थानीय बाजारों में सप्लाई किया जाना था।

पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button