बिहार के बाद बंगाल की राजनीति ने चौंकाया,राज्यपाल आनंद बोस ने दिया त्यागपत्र
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद से बंगाल की राजनीति में हलचल मची है। आनंद बोस भारत के वरिष्ठ प्रशासक और लेखक रहे हैं। वे 1977 बैच के केरल कैडर के आईएएस (IAS) अधिकारी रहे और प्रशासन में कई अहम पदों पर काम किया। नवंबर 2022 में उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रशासक और कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से जुड़े रहे. बोस केवल प्रशासक ही नहीं बल्कि लेखक और विचारक भी रहे हैं. उन्होंने अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम में 40 से ज्यादा किताबें लिखी हैं और हाउसिंग, पब्लिक पॉलिसी के एक्सपर्ट माने जाते हैं. संयुक्त राष्ट्र से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में भी उनका योगदान रहा है और उन्हें कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।क्यों दिया इस्तीफा?:
ताजा जानकारी के मुताबिक, सीवी आनंद बोस ने नई दिल्ली में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे करीब साढ़े तीन साल तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे।




