कोलकाता के धर्मतला में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

ममता सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, यातायात ठप

 

Oplus_16908288

अजित प्रसाद,कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का हृदय स्थल धर्मतला आज एक बार फिर राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ धर्मतला के डोरिना क्रॉसिंग पर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। यह प्रदर्शन एक ओर जहाँ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जादवपुर से हाजरा तक मार्च कर रही थीं, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने शहर के बीचों-बीच मोर्चा खोलकर सरकार को चुनौती दी।

Oplus_16908288

भाजपा कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन मुख्य रूप से राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और कथित तौर पर केंद्रीय एजेंसियों (ED) की जांच में राज्य सरकार द्वारा पैदा की जा रही बाधाओं के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में झंडे और पोस्टर लेकर ‘ममता सरकार शर्म करो’ और ‘भ्रष्टाचारियों को बचाना बंद करो’ जैसे नारे लगाए।भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्मतला के मुख्य चौराहे को अवरुद्ध कर दिया, जिससे मध्य कोलकाता में घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कोलकाता पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे।

इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी देखी गई। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर मौके से हटाया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार अपनी विफलताओं और घोटालों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। एक तरफ टीएमसी ‘एजेंसियों के दुरुपयोग’ का आरोप लगाकर मार्च निकाल रही थी, तो वहीं भाजपा ने इसे ‘भ्रष्टाचार बचाओ रैली’ करार दिया। भाजपा नेताओं का कहना है कि वे तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे जब तक राज्य से भ्रष्टाचार का खात्मा नहीं हो जाता।

शाम होते-होते पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर यातायात बहाल कराया, लेकिन इलाके में भारी पुलिस बल अब भी तैनात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button