गौनाहा प्रखंड के लछनौता अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नववर्ष पर केक काटकर मनाया गया उत्सव

 

_रमेश ठाकुर के साथ अजय कुमार दुबे भारद्वाज – पश्चिम चंपारण,बिहार_ गौनाहा प्रखंड अंतर्गत पोहरा लछनौता गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल परिसर में नववर्ष 1 जनवरी के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल की ओर से केक काटकर नए साल की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम में अस्पताल की प्रभारी चिकित्सक डॉ. स्वाति कुमारी (एमबीबीएस) एवं तारा चंद्र कल्याण के नेतृत्व में नववर्ष का स्वागत किया गया। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार दुबे (भारद्वाज), गरीब दर्शन अखबार ने डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर केक काटा और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर डॉ. स्वाति कुमारी ने कहा कि नया वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो और लोगों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।

मुख्य अतिथि पत्रकार अजय कुमार दुबे ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्टाफ के साथ नववर्ष की खुशियां साझा करना सुखद अनुभव रहा। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में इनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय है।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. स्वाति कुमारी (एमबीबीएस), तारा चंद्र कल्याण, स्टाफ नर्स, अमरेश कुमार गुप्ता (डीईओ), कमलेश कुमार (गार्ड), अमोद कुमार (गार्ड) सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और सकारात्मक माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button