*खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी(BCMO)डॉ. भूपेंद्र सिंह शेखावत व पाटन बीसीएमओ गजानंद सैनी का किया सम्मान*
संवाददाता परशुराम झा
नीमकाथाना:- आज श्री तंवरावाटी राजपूत सभा व सर्व समाज के लोगों ने नीम का थाना में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह शेखावत व पाटन ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजानंद सैनी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
डॉ. शेखावत व पाटन बीसीएमओ डॉ.गजानंद सैनी ने बताया कि नीमकाथाना में पदभार ग्रहण करने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे हॉस्पिटलों में सभी प्रकार दवाइयां की आपूर्ति बराबर जारी रहेगी। मौसमी बीमारियों को देखते हुए सभी चिकित्सा कर्मी व नर्सिंग स्टाफ अलर्ट है नीम का थाना क्षेत्र में आप लोगों के सहयोग से चिकित्सा के क्षेत्र में हर संभव अग्रणी प्रयास किया जाएगा । आज के इस सम्मान समारोह के अवसर पर श्री तंवरावाटी राजपूत महासभा के अध्यक्ष कैप्टन बहादुर सिंह गोवर्धनपुरा,.हरी सिंह सैनी, चिकित्सा सलाहकार राज्य मंत्री श्रीमान प्रेम सिंह बाजोर,कैप्टन महेंद्र सिंह नाथा की नांगल, सूबेदार मेजर सरवन सिंह भारुपुरा, हरि सैनी, मोती सिंह कुरबड़ा, बिरजू सिंह गावड़ी, श्रीपाल सिंह , हरफुल सिंह, रमेश सैनी , वीरेंद्र सिंह तंवर अजीत सिंह शेखावत भोपाल सिंह महावा शंकर यादव ,ठाकुर दशरथ सिंह ,सहित काफी लोग मौजूद रहे।


