नावकोठी प्रखंड के स्कूलों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शुरू
शकील बेग
नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता। प्रखंड के सभी प्राइमरी स्कूल तथा मिडिल स्कूलू में संचालित अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन में 12,826 छात्र और छात्रा शरीक हुए। अपग्रेडेड मिडिल स्कूल सैदपुर, विष्णुपुर, चक्का, समसा, रजाकपुर सहित कई स्कूलों में प्रथम पाली में हिन्दी अहिन्दी भाषी बच्चों के लिए तथा द्वितीय पाली में गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। तृतीय कक्षा के 1825 बच्चे, चतुर्थ कक्षा के 2043 बच्चे, पंचम कक्षा के 2024 बच्चे, षष्टम कक्षा के 2236 बच्चे, सप्तम कक्षा के 2523 बच्चे, अष्टम कक्षा के 2175 बच्चे शामिल हुए। मौके पर हेडमास्टर शंभू महतो, संजीत कुमार महतो, मनटुन महतो, ललन कुमार, इंदु कुमारी, योगेन्द्र चौधरी, राजेश कुमार, अशोक शर्मा, शिक्षक कन्हैया कुमार, सिकंदर सहनी, देवकांत राय, शिक्षा स्वयंसेवक जमील अहमद, मुसर्रत खातुन, सलमा खातुन, आफताब आलम आदि मुस्तैद थे।




