बांग्लादेश में लागतार बिगड़ रहे हालात, हिंसा ओर स्वास्थ्य को लेकर लोगों को सताने लगा है डर
अब उनके अधिकारी भी मानने लगे है यह बात, सीमा पर बढ़ाई है चौकसी
सिलीगुड़ी: बांग्लादेश में हालात लगातार खराब होते जा रहे है। चाहे वह हिंसा हो या स्वास्थ्य व्यवस्था। इसको लेकर सीमा पार के लोगों में दहशत का माहौल है। शेख हसीना के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में हिंसा जारी है। मोहम्मद यूनुस का बांग्लादेश इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है. डेंगू और चिकनगुनिया दोनों बीमारियों के एक साथ फैलने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है और डॉक्टरों को आशंका है कि आने वाले हफ्तों में यह संकट और गहराएगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक 33,800 से ज्यादा डेंगू मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 132 लोगों की मौत हुई है। सितंबर के पहले हफ्ते में ही 10 लोगों की मौत हो गई और 1,500 से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे। यहां न तो किसी को कानून का डर है और न ही पुलिस का खौफ, आए दिन हत्या, रेप, लूट और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. इस बीच बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल जहांगीर आलम चौधरी (रिटायर्ड) ने भी एक्सेप्ट कर लिया है कि देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी जा रही है। राजारबाग पुलिस लाइन में चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस की क्षमता और कौशल बढ़ाने हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद, यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ बांग्लादेश की रिपोर्ट के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने मीडियाकर्मियों से कहा, “स्थिति अच्छी थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों की घटनाओं के आधार पर, मैं कहूंगा कि यह थोड़ी बिगड़ी है। हम इसे पहले जैसी स्थिति में लाने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि राजबाड़ी में हाल ही में हुई हिंसा की जांच की जा रही है और बताया कि घटना में शामिल पांच लोगों को कानून के दायरे में लाया गया है। राजबाड़ी में हाल ही में हुई हिंसा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हम विस्तृत जानकारी दे पाएंगे. हालांकि, हम इस घटना में शामिल पांच लोगों को पहले ही कानून के दायरे में ला चुके हैं. उनसे पूछताछ के बाद हमें एक स्पष्ट तस्वीर मिल सकती है।” जहांगीर आलम चौधरी से सवाल किया गया है कि जब ज़िले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक अपने पदों पर बने रहेंगे, तो क्या निष्पक्ष जांच संभव है? इस पर उन्होंने जवाब दिया, “लापरवाही जांच से तय होगी। अगर मैं पहले ही सभी को हटा दूंगा, तो इसका मतलब है कि मैंने जांच को महत्व नहीं दिया। अगर कोई दोषी साबित होता है, तो कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई निर्दोष है, तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. बिना जांच के मैं कैसे कह सकता हूं कि कौन ज़िम्मेदार है?”




