दिल्ली की मुख्यमंत्री ने की मेट्रोे की सवारी
सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील
अखिलेश कुमार अखिल
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच ईंधन की खपत, प्रदूषण और यातायात जाम को कम करने के उद्देश्य से नागरिकों को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए मेट्रोे मंडे अभियान की शुरुआत कर प्रोत्साहित किया। दिल्ली सरकार द्वारा शुरु की गई इस पहल के तहत मुख्यमंत्री ने मंत्री रहवंदर इंदराज सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से आईटीओ मेट्रो स्टेशन तक की यात्रा की।
यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम एशिया में तनाव से जुड़े वैश्विक ऊर्जा संकट के मद्देनजर ईंधन से चलने वाले वाहनों का उपयोग कम करने की अपील के कुछ दिनों बाद शुरु किया गया है। दिल्लीवासियों से अपील करते हुए रेखा गुप्ता ने लोगों से आग्रह किया कि वे राष्टीय संसाधनों की बचत करने और राजधानी में प्रदूषण और यातायात जाम को कम करने केलिए अपने दैनिक जीवन में सार्वजनिक परिवहन को अपनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं में सुधार और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी को मजबूत करने के एि काम कर रही है। मुयमंत्री ने अभियान के तहत मेट्रो से यात्रा करने का विकल्प चुनने वाले नागरिकों को धन्यवाद भी दिया।
दिल्ली सरकार के मंत्री आशिष सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से ऊर्जा संरक्षण का आह्वान किया है। इस पहल को सफल बनाना हमारी राष्टीय जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों से आज सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है। मैं भी इसका पालन कर रहा हंू। मैं दो दिन घर से काम करुंगा। इस बीच, डीएमआरसी ने घोषणा की है कि शत्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और अभियान को मर्थन देने के लि वह हर सोमवार को 24 अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं चलाएगी। सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, टिकट काउंटर और सामान जांच प्रणाली भी तैनात की जाएगी।
मेट्रो सोमवार अभियान दिल्ली सरकार द्वारा घोषित व्यापक ईंधन बचत और मितव्ययिता योजना का हिस्सा है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन घर से काम करना अनिवार्य करना, अधिकारियों के लिए ईंधन आवंटन में कमी, कार्यालय समय में बदलाव और निवासियों से वाहन निषेध दिवस की अपील शामिल।

