छठ पूजा पर जमुना घाट पर संस्था को जमीन देने की मांग
नई दिल्ली,पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जन जागरण छठ पूजा समिति पहाड़गंज दिल्ली एवं भारत विकास अभियां ट्रस्ट की संयुक्त बैठक समिति के कार्यालय पहाड़गंज में हुई जिसमें अध्यक्षता करते हुए संजय मिश्रा ने कहा कि हमारी छठ पूजा कमेटी को शीला दीक्षित के समय जमुना घाट पर जमीन मिलती थी लेकिन आम आदमी की सरकार आने पर बंद हो गया जो कि हमें करोल बाग पार्क में दिया गया है मैं मुख्यमंत्री महोदय से इस विषय पर मांग करते हुए कहता है कहना चाहता हूं कि हमारी संस्था को छठ पूजा करने के लिए जमुना घाट पर जमीन देने की कृपा की जाए कार्यक्रम का संचालन करते हुए जन जागरण छठ पूजा समिति पहाड़गंज के अध्यक्ष सागर भाई ने किया और अंत में दिलीप जी ने दोनों संस्थाओं के आए हुए सभी सदस्यों को आभार जताते हुए कहा कि आप लोग अभी से ही भारत विकास अभियां ट्रस्ट एवं जन जागरण छठ पूजा समिति दिल्ली के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों अभियान में जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनवाएं की कृपा करें
