द्रव्यागुन विभाग की ओर से 200 लोगों के बीच औषधीय पौधे का वितरण
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय, बेगूसराय में आयुष मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित एक सप्ताह के कार्यक्रम में शुक्रवार को 200 लोगों के बीच औषधीय पौधे का वितरण किया गया। वितरण का कार्यक्रम महाविद्यालय के द्रव्यागुन विभाग के तरफ से किया गया था। प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी ने औषधीय पौधा वितरण समारोह के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयुर्वेद जन-जन तथा पृथ्वी के कल्याण के लिए” विषय पर साप्ताहिक कार्यक्रम में आज धरती एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए औषधीय पौधों के वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों से न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि जन-जन को स्वस्थ रखने का काम भी करते हैं। द्रव्यागुन विभाग के डॉक्टर रमण रंजन ने औषधीय पौधों के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि औषधीय पौधे हमारे जीवन की सुरक्षा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इससे बनी दवा से किसी भी तरह की हानि नहीं होती है।अश्वगंधा, चिरायता, कालमेघ, तुलसी, गिलोय, सदाबहार, पीपल, नागर मोथा, लाजवंती, ब्राह्मणी, मंडूकपर्णी सर्पगंधा ,रुद्राक्ष, वरुण, चित्रक इत्यादि विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों के बारे में आमजनों को बताते हुए द्रव्यगुण विभाग के डॉक्टर रामनंदन साहनी ने कहा कि औषधीय पौधे हमारे स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए विभिन्न औषधीय पौधों के उपयोग, उनके व्यवहार, उनके उपयोग की व्यवस्था एवं उनके किस अंगों का उपयोग किस तरह से करना है, इसके संदर्भ में जानकारी दी। इस अवसर पर स्त्री रोग विभाग के विभाग प्रभारी डॉक्टर वीजेंद्र कुमार, रस शास्त्र विभाग के डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर किश्वर सुल्ताना, डॉ प्रमोद कुमार, डॉक्टर सुल्ताना परवीन, डॉ राजीव कुमार शर्मा, डॉक्टर संतोष कुमार सिंह, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे। इस अवसर पर डॉक्टर इंदु कुमारी भी मौजूद थी। महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भी इस अवसर पर इस आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उदय कुमार ने भी संयोजन में मदद किया।



