मां से अवैध संबंधों में बाधक 7 साल के बच्चे की हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। मां से प्रेम बनाम अवैध संबंधों में बाधक बने 7 साल के एक मासूम बच्चे की निर्मम हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक द्वारा पूछताछ में पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक वह अपनी प्रेमिका यानी बच्चों की मां को अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन वह सात साल के मासूम को छोड़कर जाने को तैयार नहीं थी। इसीलिए उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।
यह घटना बर्रा थाना क्षेत्र के हरदेव नगर की है ,जहां 1 साल के एक बच्चे की हत्या उसकी ही मां के प्रेमी ने गला घोट कर कर दी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपित युवक खिलौना दिलाने के बहाने मासूम को अपने साथ ले गया था। काफी देर तक उसके घर न लौटने पर स्वजन ने तलाश की। मासूम का कुछ पता नहीं चलने पर यूपी-112 पर सूचना दी। पुलिस सीसी कैमरे की मदद से पांडु नदी के किनारे तक पहुंची, जहां मासूम का शव नदी के किनारे पड़ा मिला। इसके बाद फोरेंसिक और पुलिस के अधिकारियों को जानकारी दी गई। मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार ने पहुंचकर पड़ताल की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद हत्यारे की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई थीं। दिस इस अराउंड मुखबिर की सटीक सूचना पर उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली गई। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
घटना के बारे में प्राप्त विवरण के मुताबिक
मूलरूप से घाटमपुर के रामसारी गांव निवासी राजमिस्त्री करीब आठ महीने पहले बर्रा निवासी जेएल वर्मा के हरदेव नगर स्थित मकान में किराए पर रहने आया था। परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे थे। छोटा बेटा सात साल का था। मां के मुताबिक दोपहर डेढ़ बजे मकान में ही किराए पर रहने वाला मूलरूप से फतेहपुर का रहने वाला आरोपित शिवम सक्सेना बेटे को खिलौना दिलाने के बहाने घर से ले गया था। दोपहर दो बजे तक दोनों घर नहीं लौटे तो तलाश शुरू की, लेकिन दोनों को कुछ भी पता नहीं चला। आरोपित को फोन करके जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाया।
दोपहर करीब 3:30 बजे तक बेटे का कुछ पता नहीं चला तो यूपी-112 को सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसी कैमरे की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई। सीसी कैमरे की फुटेज में आरोपित स्नेही चौराहा से आटो में मासूम को ले जाते दिखा। इसके बाद पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए अर्रा-दो तक पहुंची।
पुलिस के अनुसार इस दौरान पांडु नदी के आसपास सर्च अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे की तलाश के बाद मासूम का शव नदी के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button