डाॅ. सोमनाथ शुक्ल के ग़ज़ल संग्रह ‘शाम तक लौटा नहीं’ का विमोचन कार्यक्रम 05 अक्टूबर को प्रयागराज में होगा सम्पन्न-

 

प्रयागराज । डाॅ. सोमनाथ शुक्ल के ग़ज़ल संग्रह का विमोचन कार्यक्रम 05 अक्टूबर को प्रयागराज के सिविल लाइन्स स्थित हेड पोस्ट आफिस के मनोरंजन सभागार में गुफ्तगू संस्था एवं डाक मनोरंजन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होना सुनिश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार यश मालवीय जी करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मुनेश्वर मिश्र जी होंगे। प्रमुख वक्ता के रूप में डाॅ. वीरेन्द्र कुमार तिवारी जी एवं अजीत शर्मा ‘आकाश’ जी शामिल होंगे। संचालन मनमोहन सिंह तन्हा जी करेंगे। कार्यक्रम संयोजक राजेश कुमार वर्मा जी हैं।
गुफ्तगू पब्लिकेशन से प्रकाशित यह ग़ज़ल संग्रह डाॅ. सोमनाथ शुक्ल की दूसरी किताब है। इसके पहले उनकी एक किताब ‘सोमनाथ शुक्ल के सौ शेर’ गुफ्तगू प्रकाशन से प्रकाशित हो चुकी है। उनके द्वारा लिखे भजनों की एक सीडी रिलीज हो चुकी है। उनकी रचनाएँ विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। देश के प्रतिष्ठित मंचों द्वारा उन्हें उनके साहित्यिक योगदान हेतु सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के संस्थापक संगम त्रिपाठी जी, गुफ्तगू मंच के संस्थापक इम्तियाज़ अहमद गा़जी़ जी, मनमोहन सिंह तन्हा जी, प्रतिमा पाठक जी, ब्रिज बिहारी त्रिपाठी जी, अजय शुक्ल जी, परिवार के सभी सदस्यों एवं मित्रों ने डाॅ. सोमनाथ शुक्ल को बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button