अबकी भैया शिवबरदानी का करीहौ अगले साल हुई परधानी का करिहौ
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी, रामनगर क्षेत्र के ग्राम मझौनीं में शनिवार को दुर्गा जागरण कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी तथा रामनगर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिव प्रकाश अवस्थी एडवोकेट ने किया। लोकगीत कार जगन्नाथ दीक्षित निर्दोष ने पढ़ा~ उजारौ अम्बे उनका देशु जो उजारै । सुधाकर मृदुल ने पढ़ा ~कुतवन का यार जमाना है कुतवन का जगु दीवाना है। ओज कवि रणधीर सिंह ने पढ़ा ~”मां पानी को भी छू ले तो वह गंगाजल हो जाता है” को लोगों ने खूब सराहा ।
कानपुर से आई कवियत्री अंकिता शुक्ला ने पढ़ा ~बापू मत करियो हमरा विवाह उमरिया बचपन की। डॉ.शर्मेश ने पढ़ा ~ अब की भैया शिववरदानी का करिहौ,अगले साल होई परधानी का करिहौ” पंक्तियों को लोगों ने खूब सराहा ।संचालन कर रहे कवि संदीप अनुरागी ने पढ़ा ~अतना ज्यादा चोटानि छोटे सब खाना-पानी भूला है, भोरहे शीशा मा मुंह देखिन तौ हनूमान कस फूला है” पर लोग खूब ठहाके लगाते रहे।कार्यक्रम के आयोजक झब्बू तिवारी ने आए हुए कवियों एवं मुख्य अतिथि का माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर गोंडा से आए भाजपा नेता श्याम तिवारी ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, वीपीएन एजुकेशन के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ दास, अनिल अवस्थी, शिव कुमार, शिव किशोर,शिवकुमार, सरयू प्रसाद, रामगोपाल, देवनारायण रामकुमार तिवारी ,रामपाल, कोमल समेत समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।



