चुनाव आयोग का ड्राफ्ट मतदाता सूची गडबड़ी का है पुलिंदा: दिवाकर कुमार
चुनाव चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ भाकपा-माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। भाकपा-माले के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिला कार्यालय कमलेश्वरी भवन से झंडा-बैनर के साथ प्रतिवाद मार्च निकाल कर समाहरणालय द्वार पर प्रदर्शन कर एसआइआर रद्द करने, एसआइआर के नाम पर वोट से वंचित करने की साजिश पर रोक लगाने की मांग की। समाहरणालय द्वार पर प्रदर्शन को संबोधित कर जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची गडबड़ी का पुलिंदा है। उन्होंने कहा दलित, गरीब, प्रवासी मजदूर और अल्पसंख्यक मतदाता को बड़े पैमाने पर सूची से बाहर कर बिहार में भाजपा को सत्ता वापसी के मार्ग को प्रशस्त करने में लगी है। जो कतई संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बहुमत के साथ महागठबंधन की सरकार बनेगी। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के नाम दो विधानसभा में रहने पर भाजपा-जदयू चुप क्यों है? कार्रवाई हो। राहुल गांधी के द्वारा चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप को सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग की। संविधान, लोकतंत्र, आजादी और मताधिकार को बचाने के संघर्ष को तेज करने की अपील की। कार्यक्रम में चन्द्रदेव वर्मा, नवलकिशोर, गौड़ी पासवान, नन्हकू पासवान, इन्द्रदेव राम, संजय ठाकुर, रामकुमार तांती, साहेब सहनी, उपेंद्र पासवान, रामउदय तांती, साजन पासवान शामिल थे।



