सिलीगुड़ी में दिल दहला देने वाली घटना: साढ़े तीन महीने की मासूम बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

 

सिलीगुड़ी (दार्जिलिंग जिला): शहर के 43 नंबर वार्ड स्थित प्रकाशनगर इलाके में एक साढ़े तीन महीने की बच्ची की हत्या को लेकर सनसनी फैल गई है। इस मासूम की हत्या का आरोप खुद उसके पिता पर लगाا है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो साल पहले राहुल महतो की शादी बिहार निवासी प्रियंका कुमारी से हुई थी। दंपति की एक बेटी थी, जिसका नाम अमृता महतो था।

परिजनों का आरोप है कि बच्ची के जन्म के बाद से ही प्रियंका को ससुराल में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। ससुराल के लोग बेटी को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे और उसका तिरस्कार करते थे। परिवार वालों का यह भी कहना है कि बच्ची के जन्म के बाद से ही उसे नजरअंदाज किया जा रहा था।

प्रियंका के मायके पक्ष का आरोप है कि बेटी होने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बीती रात अमृता की गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की. बाद में अमृता की तबीयत बिगड़ी तो उसे आनन-फानन में सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बच्ची के पिता राहुल महतो को हिरासत में लेकर भक्तिनगर थाने ले गई।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे की वजह तथा साजिश की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button