ब्लींकीट स्टोर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

-हजारों किलो संदिग्ध मसाले और सॉस.चटनी जब्त

भारत पोस्ट संवाददाता
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ;एफएसडीए ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म के ब्लींकीट स्टोर समेत कई मसाला निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। इस दौरान सॉस, चटनी और मसालों के नमूने जांच के लिए सील किए गए। जबकि भारी मात्रा में संदिग्ध मसाले, सिंथेटिक रंग और पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई के बाद ऑनलाइन वेंडर्स और मसाला कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त के निर्देश पर चला, गए विशेष अभियान का नेतृत्व सहायक आयुक्त खाद्य ;द्वितीय राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने किया। टीम ने सबसे पहले मुरादाबाद के बुध बाजार स्थित ब्लींकीट स्टोर का औचक निरीक्षण किया और वहां रखे खाद्य उत्पादों की गहन जांच की।
निरीक्षण के दौरान टीम ने डार्क सोया सॉस, शेजवान चटनी और ग्रीन चिली सॉस के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए सील कर दिया। अधिकारियों ने स्टोर के गोदाम, स्टॉक और रैक की भी बारीकी से जांच की। विभाग के अनुसार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिकने वाले सॉस और चटनियों में मिलावट की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
टीम ने मंडी कटरानाज स्थित अशरफ मसाला और तहसील बिलारी के ग्राम अब्दुल्लापुर में संचालित अवैध मसाला निर्माण इकाई पर छापेमारी की। अशरफ मसाला से लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए, जबकि करीब 40 किलोग्राम संदिग्ध मसाला जब्त किया गया। वहीं, अब्दुल्लापुर स्थित इकाई से 80 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर, 40 किलोग्राम साबुत हल्दी, सिंथेटिक रंग, खाली पैकेजिंग रैपर और अन्य खाद्य सामग्री बरामद की गई। सभी संदिग्ध सामग्री को कब्जे में लेकर नमूने जांच के लिए भेज दिए गए। खाद्य विभाग के अनुसार अभियान के दौरान कुल आठ अलग.अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए हैं। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी नमूने में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button