शराब ,गांजा ,सिगरेट के साथ कानपुर के होटल में मिला युवती का अर्थ नग्न शव

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां से एक होटल में युवती का अर्धनग्न हालत में शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को होटल के कमरे से शराब की बोतल गंज और सिगरेट भी बरामद हुई।
यह घटना फजलगंज थाना क्षेत्र स्थित होटल की है । जहां होटल का कमरा चेकआउट नहीं करने पर कर्मचारी पहुंचे। खटखटाने और कॉल करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया तो अंदर बेड पर युवती की लाश पड़ी थी। जांच में पता चला है कि युवती कमरे में किसी लड़के के साथ आई थी। पुलिस उस लड़के को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक होटल के कमरे में बरामद लाश विजय नगर कॉलोनी की रहने वाली प्रगति सिंह (24) की है। वह आर्य नगर स्थित ड्रामा हुक्का बार में नौकरी करती थी। बीती रविवार रात को ओमपुरवा चकेरी के रहने वाले उत्कर्ष जायसवाल (29) के साथ 8:15 बजे रात को वह होटल आई थी। इसके बाद देर रात 3:15 बजे उत्कर्ष कमरे से निकल गया। लेकिन जब आज सोमवार की सुबह चेकआउट का टाइम होने के बाद भी प्रगति बाहर नहीं आई। इसके बाद होटल के कर्मचारी कमरे में गए। बेल बजाने और कॉल करने के बाद भी कोई रिस्पांस नहीं मिला।
पुलिस के मुताबिक यह कमरा किसी दीपक नाम के किसी अन्य युवक ने बुक कराया था। उसको कॉल की गई तो फोन बंद जा रहा था। इसके बाद होटल मैनेजर ने फजलगंज थाने पर मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी चाबी मंगाकर कमरा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला अंदर का सीन देकर सभी दंग रह गए। प्रगति की लाश बेड पर पड़ी थी। उसके आधे शरीर पर ही कपड़े थे। शरीर पूरी तरह से ठंडा पड़ चुका था।
पुलिस ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button