अनुग्रह अभिनन्द व आभार , यह स्नेह समर्थन और स्वीकारता मेरे जीवन की सर्वोच्च सम्पति है – बक्सर विधायक श्री आनंद मिश्रा
रिपोर्ट : अजित चौबे (विशेष संवाददाता )
बक्सर, अनुग्रह अभिनन्द व आभार , यह स्नेह समर्थन और स्वीकारता मेरे जीवन की सर्वोच्च सम्पति है –
ये कथन है विश्वामित्र की तपोभूमि सनातनी धर्मस्थली बिहार के बक्सर ज़िले में उम्मीद का कमल खिलाने वाले बीजेपी के सरल सौम्य एवं युवाओ की प्रेणना स्रोत पूर्व आईपीएस एवं वर्तमान बिधायक़ आनंद मिश्रा जी का l
दस साल से लगातार अपने ज़मीन को तलाशने बीजेपी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा l
मगर इस बार बिहार एवं बक्सर की जनता ने मानो ठान लिया था की उम्मीद की किरण स्वरुप माननीय विधायक आनंद मिश्रा जी के साथ बक्सर में कमल का खिलना तय मन माना जा रहा था , और हुआ भी यही इस बार के विधान सभा के रिजल्ट सारे एग्जिट पोल को भी झूठा साबित कर पुरे बिहार को भगवा के रंग में रंग दिया
बक्सर विधानसभा सीट के अंतिम नतीजों में बीजेपी उम्मीदवार आनंद मिश्रा ने 84,901 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की । कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी जी 56,548 वोटों पर 28,353 मतों से हार गए, जबकि बसपा के अभिमन्यु मौर्य 29,118 वोटों पर तीसरे स्थान पर रहे। पूरा मुकाबला शुरू से अंत तक आनंद मिश्रा जी के पक्ष में ही घूमता रहा।
आनंद मिश्रा जी जब बीजेपी में शामिल हुए थे तब कहा था, ” मेरे दिमाग में था यही (बीजेपी) पार्टी हमारे देश का भला कर सकती है. मैं जहां आईपीएस के तौर पर काम कर रहा था वहां के सीएम से कहा कि मैं अपने बिहार जाना चाहता हूं. अगर कुछ हो सकता है तो बीजेपी के माध्यम से हो सकता है. मैं संगठन के लिए काम करना चाहता हूं.”
और शायद यही वो सोच थी जो आनंद मिश्रा जी अपनी आईपीएस की नौकरी छोड़ अपने शहर बक्सर को लौट आये , यही वो ज़ज़्बा था जो की युवाओ के लिए प्रेणना स्रोत रहा। इस प्रचंड जीत के बाद जनता को धन्यबाद करने के लिए अपने क्षेत्र में मिलने के लिए निकल पड़े। इस बीच वो माता अहिल्या की नगरी बक्सर के अहिरौली गाँव में पहुंचे , जहां पे अहिरौली गाँव के लोगो ने माला एवं अंगवस्त्र से इनका अभिनन्दन और स्वागत किया।
माँ अहिल्या के मंदिर में शाम की आरती कर माँ का आश्रीवाद ले अपने कर्त्यव पथ पे आगे बढ़ने का संकल्प ले , अहिरौली के माता , बहिन, एवं भाई बांधव को धन्यबाद किया और कहा की आप लोगो ने अपना काम कर दिया है अब मेरी बारी है , मैं आपके इस उम्मीद और विश्वास पे बिल्कुल खरा उतरूं आप लोग आशीर्वाद दे। अपने बीच अपने प्रिय विधायक को देख मानो पूरा गाँव झूम उठा। जनता आखिर चाहती ही क्या है एक सौम्य , सरल अपना प्रतिनिधि जो जात – पात , ऊंच – नीच से ऊपर उठ कर देश और समाज की भलाई का कार्य करे। और इस बार प्रशासनिक अधिकारी का चुना जाना बक्सर की जनता के लिए माननिये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भारत विकास विज़न को और गति मिल जाएगा यही यहां की जनता उम्मीद कर रही है। इस स्वागत एवं अभीनन्दन के लिए बीजेपी के श्री नविन निश्चल चौबे (पूर्व महामंत्री बक्सर ) , बीजेपी किसान मोर्चा के जिला प्रचारक राजन चौबे, सामजसेवी विनय चतुर्वेदी , श्री बबलू उपाध्याय ,श्री देवेंद्र चौबे, श्री सूर्यदेव चौबे , दीप नारायण चौबे और अहिरौली ग्राम के लोग शामिल रहे।
बक्सर की जनता ने इस चुनाव में स्पष्ट सन्देश दिया है , वे अब ऐसे नेता चाहते है जिसमें ईमानदारी के साथ साथ साहस और काम करने की क्षमता हो। आनंद मिश्रा जी की ये जीत सिर्फ राजनितिक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक पूर्व अधिकारी से जननेता बनने की उनकी यात्रा का अब महत्वपूर्ण पड़ाव है। बक्सर की जनता को उम्मीद है अपने ‘सुपर कॉप’ विधायक से उसी तेज और पारदर्शिता से अपने काम को अंजाम तक पहुचायेंगे , जिसके लिए वो जाने जाते है।




