सर्किट हाउस के चारों तरफ ग्रीन बेल्ट को विकसित कर किया जाएगा सौंदर्यीकरण:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 12 सिंतबर। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सर्किट हाउस के चारों तरफ ग्रीन बेल्ट को जल्द से जल्द विकसित किया जाएगा। इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। इतना ही नहीं स्वच्छता अभियान के दौरान कोर्ट परिसर, नए लघु सचिवालय के परिसर व पटवार खाना के आस-पास गंदगी मिलने पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा और स्वच्छता के मामले में लापरवाही बरतने पर नप के 3 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को सुबह जिला प्रशासन और लोटस ग्रीन सिटी सेक्टर 9 आरडब्ल्यूए के तत्वाधान में सर्किट हाउस व आस-पास के क्षेत्र में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, डीएमसी अमन कुमार, जिला परिषद सीईओ शम्भू राठी, नगराधीश आशीष कुमार, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह,डीएफओ ऋषिराज, लोटस ग्रीन सिटी सेक्टर 9 आरडब्लयूए के प्रधान सुखविन्द्र सिंह, अंतर्राष्टï्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी, सेवानिवृत डीएसओ यशवीर सिंह, समाजसेवी बलराज ग्रेवाल सहित वरिष्ठï नागरिकों,खेल विभाग के प्रशिक्षक चांद राम, सोहन लाल व पूनम सहित उनके खिलाडिय़ों ने 2 घंटे शहर को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान दिया।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के साथ-साथ सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने सर्किट हाउस के चारों तरफ गंदगी और कचरे को उठाया और सर्किट हाउस के चारों तरफ गंदगी के लिए जिम्मेवार सर्किट हाउस के माली को फटकार लगाई। इसके उपरांत पटवार खाना में कांग्रेस घास, नए लघु सचिवालय के परिसर के अंदर और बाहर लगे गंदगी के ढेरों को लेकर नप कर्मचारियों और कैंटीन संचालक को भी फटकार लगाते हुए सारी गंदगी को तुरंत साफ करने के निर्देश दिए है। इतना ही नहीं उपायुक्त सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने करीब 4 से ज्यादा डम्पर कचरे के उठाए। उन्होंने आरडब्ल्यूए सेक्टर 9 के प्रधान और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि अपने सेक्टर के अलावा शहर को स्वच्छ बनाने में श्रमदान दिया है। इससे दूसरी संस्थाओं को भी प्रेरणा लेकर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आगे आना चाहिए।
लघु सचिवालय के आस-पास पेड़ों की ट्रिमिंग करने और सौंदर्यीकरण के लिए दिए निर्देश
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने वन विभाग के अधिकारी और एचएसवीपी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लघु सचिवालय के आस-पास के पेड़ों की ट्रीमिंग करवाई जाए। इसके साथ ही लघु सचिवालय के आस-पास सडक़ के किनारे अच्छे पेड़ पौधे लगाकर सौन्दर्यकरण का कार्य किया जाए। सभी अधिकारी इस विषय को गंभीरता से ले और शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे।
सर्किट हाउस के आस-पास रेहडियों के खड़ा होने पर लगाई पाबंदी
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सर्किट हाउस के आस-पास फल फ्रूट वाली रेहड़ियों के खड़ा होने पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिए है। इन रेहड़ी संचालकों ने सर्किट हाउस के आस-पास गंदगी के ढेर लगाए हुए थे। उन्होंने रेहड़ी संचालकों को मौके पर समझाया और चेतावनी दी कि भविष्य में रेहड़ी लगाकर गंदगी फैलाने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button