राजगंज में राजवंशी नाबालिक से दुष्कर्म, राजनीति गरमाई

गर्भवती होने के बाद खुला दुराचार का पूरा खेल आरोपी गिरफ्तार

 

भाजपा प्रतिनिधि दल ने किया क्षेत्र का दौरा, सरकार को आड़े हाथ लिया
– शारीरिक रूप से बीमार के साथ कुकर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी:
सिलीगुड़ी से महज 20 किलोमीटर दूर जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक में दुष्कर्म की शिकार राजवंशी नाबालिग लड़की के परिवार से पांच भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग लड़की पिछले कुछ समय से शारीरिक रूप से बीमार थी। इस घटना में गिरफ्तार आरोपित का नाम डालिम मोहम्मद (61) है। वह राजगंज थाना क्षेत्र का निवासी है।शुक्रवार को जब उसे राजगंज ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, तो चिकित्सकों ने बताया कि नाबालिग लड़की गर्भवती है। इसके बाद नाबालिग लड़की ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। कथित तौर पर आरोप है कि कुछ महीने पहले इलाके के एक बुजुर्ग ने नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। इसके बाद परिवार की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच की और बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विशिष्ट धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजगंज थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।प्रतिनिधिमंडल में सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष, डाबग्राम-फूलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी, फालाकाटा के विधायक दीपक बर्मन, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन और फांसीदेवा की विधायक दुर्गा मुर्मू शामिल थे। भाजपा के जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष श्यामल रॉय और जिल के अन्य पार्टी नेता भी इस दौरान मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि राजगंज में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम डालिम मोहम्मद है। उसकी उम्र 60 साल से अधिक है। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने पत्रकारों से कहा, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के निर्देश पर हम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे है। राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही है। नतीजतन राज्य भर में ऐसी घटनाएं होती रहती है। हम राजगंज में इस हृदय विदारक घटना के गवाह बने परिवार से मिले हैं। परिवार को मानसिक और कानूनी समेत हर तरह की मदद का आश्वासन देते है। हम आरोपितों को कड़ी सजा दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button