सिलीगुड़ी में जाम से मुक्ति के लिए ट्रैफिक पुलिस का ‘हाई-टेक’ अभियान

ट्रैफिक विभाग द्वारा ड्रोन कैमरों के जरिए शहर के सबसे व्यस्त इलाकों की निगरानी

 

Oplus_16908288

 अजित प्रसाद,सिलीगुड़ी  : शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या और आए दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट ने अब आधुनिक तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को ट्रैफिक विभाग द्वारा ड्रोन कैमरों के जरिए शहर के सबसे व्यस्त इलाकों की निगरानी की गई, ताकि यातायात व्यवस्था को सुधारा जा सके और जाम के असली कारणों की पहचान हो सके।
ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त (DCP) काजी शम्सुद्दीन अहमद के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया। ड्रोन की मदद से दार्जिलिंग मोड़, जंक्शन, चंपासाड़ी, दागापुर और सिटी सेंटर जैसे प्रमुख और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर आसमान से नज़र रखी गई। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और महत्वपूर्ण चौराहों पर वाहनों की आवाजाही का वास्तविक डेटा जुटाया गया।निगरानी के दौरान ड्रोन फुटेज में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की कई तस्वीरें सामने आईं।

अभियान में मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याओं को चिन्हित किया गया:राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर अवैध रूप से टोटो (ई-रिक्शा) का परिचालन।बाइक सवारों द्वारा लेन का उल्लंघन और लापरवाही से वाहन चलाना।बेतरतीब तरीके से सड़कों पर वाहनों का खड़ा होना।नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई की। कई टोटो चालकों पर जुर्माना लगाया गया और नियमों को ताक पर रखने वाले बाइक सवारों के चालान काटे गए। इसके साथ ही पैदल यात्रियों को भी सुरक्षित सड़क पार करने और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने की सलाह दी गई।मीडिया से बात करते हुए डीसीपी (ट्रैफिक) काजी शम्सुद्दीन अहमद ने कहा, “अब से हर दो घंटे के अंतराल पर ड्रोन फुटेज एकत्र की जाएगी ताकि जाम के कारणों का सटीक विश्लेषण किया जा सके। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि चंपासाड़ी से सिटी सेंटर तक टोटो के चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button