मेट्रो पर श्रेय की राजनीति : फिरहाद हाकिम ने भाजपा पर लगाया बंगाल की जनता को भ्रमित करने और मेट्रो उद्घाटन का श्रेय का आरोप

 

विशेष संवाददाता भारत पोस्ट  कोलकाता | पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हाकिम ने मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “बंगाल में मेट्रो विकास की नींव ममता बनर्जी ने रखी थी, अब भाजपा झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।”
फिरहाद हाकिम ने स्थानीय समस्या समाधान को लेकर कहा, ” आमादेर पाड़ा , आमादेर समाधान शुरू किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए हाकिम ने कहा कि “केंद्र सरकार सिर्फ उद्घाटन करने आती है, असल योजना और ज़मीन पर काम राज्य सरकार करती है।”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार द्वारा मेट्रो परियोजना को भाजपा की उपलब्धि बताने पर हाकिम ने तंज कसते हुए कहा, “भाजपा को बस झूठा क्रेडिट लेना आता है, काम करने की आदत नहीं।”
चुनाव आयोग द्वारा एक अधिकारी को निलंबित किए जाने पर उन्होंने कहा कि “चुनाव आयोग को निष्पक्ष रहना चाहिए, भाजपा के दबाव में नहीं आना चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button