दिल्ली प्रेरणा हिंदी सम्मेलन में ‘ विश्व पटल पर हिन्दी ‘ पुस्तक का विमोचन होगा

 

जबलपुर – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन 13 सितंबर 2025 को 18 पूसा रोड करोलबाग नई दिल्ली में आयोजित किया गया है। हिंदी सम्मेलन में देश भर से कवि कवयित्री पत्रकार साहित्यकार भाग लेने आ रहे हैं।
इस अवसर पर ‘ विश्व पटल पर हिन्दी ‘ पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। विश्व पटल पर हिन्दी किताब के संपादक द्वय, डॉ ओम ऋषि भारद्वाज एटा उत्तर प्रदेश व डॉ निधि बोथरा जैन इस्लामपुर पश्चिम बंगाल हैं। यह बहुत ही गौरव का विषय है कि हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी सम्मेलन में विश्व पटल पर हिन्दी पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का हिंदी सम्मेलन डॉ धर्म प्रकाश वाजपेई सिविल सेवा गुरु के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रदीप मिश्र “अजनबी ” महासचिव दिल्ली के कुशल निर्देशन में यह बहुआयामी आयोजन किया जा रहा है।
सभी हिन्दी सेवियों से, प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के ‘ हिन्दी को राष्ट्रभाषा ‘ घोषित कराने के संकल्प से, जुड़ने का आवाह्न है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button