हुमायूं कबीर ने जारी की ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ की पहली सूची;

अधीर और नौशाद की जीत के लिए चला दांव

 

अजित प्रसाद,मुर्शिदाबाद/कोलकाता : मुर्शिदाबाद के कद्दावर नेता हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बुधवार को उन्होंने मुर्शिदाबाद, मालदा और वर्धनमान की कुल 15 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। हुमायूं कबीर ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी का औपचारिक गठबंधन ‘मीम’ (AIMIM) के साथ है और बाकी सीटों की सूची 22 मार्च को जारी की जाएगी।इस घोषणा में सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर तब दिखा जब हुमायूं ने स्वीकार किया कि वे अपने उम्मीदवार उतारकर विपक्षी मतों का ध्रुवीकरण करेंगे ताकि व्यक्तिगत रूप से अधीर रंजन चौधरी और नौशाद सिद्दीकी को जीतने में मदद मिल सके। उन्होंने रेजीनगर और नौदा सहित कई महत्वपूर्ण सीटों पर नामों का ऐलान किया। विशेष रूप से, फिरहाद हकीम के पूर्व दामाद यासिन हैदर को कांदी से अपूर्व घोष के खिलाफ मैदान में उतारा गया है।चुनाव आयोग द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल का समर्थन करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि प्रशासन में बैठे लोग निष्पक्ष चुनाव नहीं होने देते, इसलिए आयोग का निर्णय सही है। उन्होंने भवानीपुर सीट से एक गैर-बंगाली मुस्लिम चेहरे को मौका दिया है और नंदीग्राम में भी उम्मीदवार उतारने की पुष्टि की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button